मंत्री ईं शैलेन्द्र को खेल संघों ने किया सम्मानित
भागलपुर, 14 जून (हि.स.)। आर्ट ऑफ गिविंग बिहार राज्य यूनिट भागलपुर जिला वॉलीबॉल संघ एवं भागलपुर जिला के अन्य खेल संघों के द्वारा रविवार को खेल भवन भागलपुर में पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार के मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र जी को सम्मानित किया।
इस अवसर पर आर्ट ऑफ गिविंग बिहार राज्य यूनिट द्वारा उनके मानवीय, सामाजिक एवं खेल खिलाड़ियों के विकास में किए गए कार्यों के लिए आर्ट ऑफ गिविंग अवॉर्ड्स से बिहार राज्य यूनिट के अध्यक्ष नील कमल राय ने अंग वस्त्रम, प्रतीक चिन्ह एवं आर्ट ऑफ गिविंग मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र को भागलपुर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव अजय राय, उपाध्यक्ष प्रशांत विक्रम, निखिल कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, अनिमेश कुमार, कमल जायसवाल, डॉक्टर आनंद मिश्रा, एथलेटिक्स के सचिव नसर आलम, नीलेश, संदीप कुमार, पंकज कुमार, महेश राय,नौगछिया वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष उत्तम कुमार समेत अनेक खेल संघों के खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने अंग वस्त्रम और बुके देकर मंत्री को सम्मानित किया और उनके द्वारा युवा खिलाड़ियों के लिए किए गए कार्यों को सराहा।
साथ ही साथ भागलपुर जिले के समेकित विकाश के लिए भी आग्रह किया, ताकि भागलपुर जिला राज्य का नंबर वन जिला विकाश के हर क्षेत्रों में बने। कार्यक्रम का संचालन नील कमल राय ने किया। अपने संबोधन में मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि आज जो मै इस पद तक पहुंचा हूं, उसके शुरुआती दिनों में वॉलीबॉल खेल और खिलाड़ियों ने मुझे विधायक पद तक पहुंचने में मदद किया है।
भागलपुर के साथ साथ पूरे राज्य का विकाश खास कर रोड के क्षेत्र में मेरे जेहन में है। मेरी कोशिश होगी कि जितना अधिक से अधिक कार्य इस क्षेत्र में कर सकूं। भागलपुर के सर्वांगीण विकास का पूरा खाका मेरे मन मस्तिष्क में है आपलोगों का स्नेह, प्यार और आशीर्वाद मेरे साथ है।
इस कार्य को मै अवश्य पूरा करूंगा और दिन रात इसके लिए मै मेहनत कर रहा हूं। मंत्री बने मुझे सिर्फ अभी 1 महीना हुआ है और मैने 26 जिलों का दौरा कर लिया है। रोड, पूल और पुलिया सबों की सटीक जानकारी लेकर कार्य करने में लग गया हूं। आप सबों के मान सम्मान से मै अभिभूत हूं। आर्ट ऑफ गिविंग के संस्थापक डॉक्टर अच्युत सामंत सर के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं ,जिन्होंने मुझे नील कमल राय जी के माध्यम से आर्ट ऑफ गिविंग अवॉर्ड्स से सम्मानित किया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

