home page

चलाया गया विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान

 | 
चलाया गया विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान


भागलपुर, 20 अप्रैल (हि.स.)। मालदा मंडल में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरंतर सघन टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक मालदा मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में सोमवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मालदा कार्तिक सिंह के पर्यवेक्षण में विशेष मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान संचालित किया गया।

यह अभियान रेलवे न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें वाणिज्य निरीक्षक, टिकट जांच कर्मियों तथा रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों ने सक्रिय समन्वय करते हुए रेलवे टिकटिंग नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित किया। सघन जांच अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, बिना बुक सामान तथा गंदगी फैलाने सहित कुल 81 अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए, जिससे 28,810 रुपया का जुर्माना वसूल किया गया। यह पहल मालदा मंडल की रेलवे टिकटिंग नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने, रेलवे राजस्व की सुरक्षा करने तथा यात्रियों में जिम्मेदार यात्रा व्यवहार को प्रोत्साहित करने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर