पुलिस का विशेष समकालीन अभियान के तहत 128 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार और भारी मात्रा में शराब बरामद
कटिहार, 01 अगस्त (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कटिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत 31 जुलाई 2026 को व्यापक कार्रवाई करते हुए कुल 128 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने 02 पिस्तौल, 01 रायफल, 47 जिंदा कारतूस, 50 खोखा, 01 मैगजीन, 01 साईकिल, 03 मोबाईल, 01 स्कूटी, 590.064 लीटर विदेशी शराब एवं 95 देशी शराब जब्त की है। वहीं सघन वाहन जांच अभियान के क्रम में 99,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संवेदनशील स्थलों, बैंक, एटीएम एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों पर लगातार गश्ती की जा रही है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों और अपराधियों की गिरफ्तारी, शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने, देशी शराब की भट्टियों को ध्वस्त करने तथा सघन वाहन जांच अभियान निरंतर जारी रखा जा रहा है। कटिहार पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

