home page

छपरा जंक्शन सहित वाराणसी मंडल में चला विशेष स्वच्छता अभियान, यात्रियों को किया जागरूक

 | 

सारण, 05 अगस्त (हि.स.)। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक के नेतृत्व में यांत्रिक विभाग के ईएनएचएम अनुभाग द्वारा छपरा सहित वाराणसी मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत विशेष स्वच्छता व जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रवेश निकास द्वार, पेयजल स्थलों एवं शौचालयों की सफाई की गई।

मुख्य प्रचार निरीक्षक हिमांशु राव ने बताया कि यात्रियों तथा रेलकर्मियों को परिसर साफ रखने, कचरा केवल डस्टबिन में फेंकने और सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान स्वच्छता संदेशों से युक्त पैम्फलेट बांटे गए तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से निरंतर घोषणाएं की गईं। स्वास्थ्य निरीक्षकों ने यात्रियों से स्वच्छ भारत मिशन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल बेहतर यात्रा अनुभव देता है, बल्कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक ने कहा कि वाराणसी मंडल में यह अभियान निरंतर जारी है। इसका मुख्य उद्देश्य उच्च स्वच्छता मानकों को बनाए रखना तथा यात्रियों के सहयोग से पर्यावरण अनुकूल स्टेशन विकसित करना है। उन्होंने सभी रेल यात्रियों से स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और रेलवे को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार