home page

न्यायालय में लंबित मामलों के जल्द निपटारे को लेकर एसपी ने लोक अभियोजक के साथ की बैठक

 | 
न्यायालय में लंबित मामलों के जल्द निपटारे को लेकर एसपी ने लोक अभियोजक के साथ की बैठक


सहरसा, 30 जून (हि.स.)। जिला के नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को व्यवहार न्यायालय सहित अन्य न्यायालय में लंबित मामलों के जल्द निपटारे को लेकर लोक अभियोजक के साथ बैठक की।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय वेश्म में आयोजित बैठक में लोक अभियोजक के अलावे जिला अभियोजन पदाधिकारी और सभी अपर लोक अभियोजक के साथ सहायक लोक अभियोजक मौजूद थे।

एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों के जल्द निपटारा किए जाने और अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए पहल की गई थी। जिला लोक अभियोजक, अभियोजन पदाधिकारी और अपर लोक अभियोजन पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित हुई थी।

बैठक में लंबित कांडों पर चर्चाएं हुई थी। साथ ही साथ अपराधियों को त्वरित गति से सजा दिलाने की रणनीति भी तैयार की गई थी। उन्होंने आगे बताया कि जिसमें अभियोजन पदाधिकारी से सहयोग मांगी गई थी। साथ ही पुलिस द्वारा हो रही देरी को भी जाना था। फिर उन्हें जल्द ही पुलिस पदाधिकारी से बैठक आयोजित करने और कार्रवाई की दिशा में पहल करने का सख्त निर्देश देंगे। पुलिस और अभियोजक पदाधिकारी के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यवाई की जाएगी। जिससे अपराधियों को सजा दिलाई जा सके। घटना के पीड़ित को ससमय न्याय मिल सके।मौके पर सहायक अभियोजन पदाधिकारी, विशेष लोक अभियोजन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार