home page

सोनल कुमार महतो बने दरभंगा सदर-2 के नए डीसीएलआर, सरकारी जमीन की सुरक्षा होगी प्राथमिकता

 | 
सोनल कुमार महतो बने दरभंगा सदर-2 के नए डीसीएलआर, सरकारी जमीन की सुरक्षा होगी प्राथमिकता


दरभंगा, 03 सितंबर (हि.स.)। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सोनल कुमार महतो को दरभंगा सदर-2 का नया भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर-2) नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी पदस्थापन के बाद उन्होंने नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

नई जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनल कुमार महतो ने कहा कि सरकारी जमीन के एक इंच हिस्से का भी दुरुपयोग न हो, यह सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सोमवार से डीसीएलआर-2 न्यायालय का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा।

इससे पहले सोनल कुमार महतो दरभंगा में वरीय उप समाहर्ता के साथ-साथ सदर अनुमंडल के अपर अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक कार्यों के अनुभव के कारण सदर-2 डीसीएलआर के रूप में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बिहार में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण के बीच भूमि संबंधी मामलों के निष्पादन और सरकारी भूमि की सुरक्षा को लेकर डीसीएलआर की भूमिका अहम है। ऐसे में नई जिम्मेदारी के साथ लंबित भूमि विवादों के निष्पादन, सरकारी भूमि की निगरानी और राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निपटारे पर भी लोगों की नजर रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra