home page

सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन में जीविका की भूमिका सराहनीय : इंद्र शेखर इन्दु

 | 
सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन में जीविका की भूमिका सराहनीय : इंद्र शेखर इन्दु


कटिहार, 25 मार्च (हि.स.)। जीविका कटिहार ने जिला कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय ज्ञान प्रबंधन, संचार एवं मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों ने जीविका के प्रयासों की सराहना की और संचार की अहमियत पर चर्चा की।

जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कटिहार निदेशक इंद्र शेखर इन्दु ने मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे जिले में चल रहे बेहतर प्रयासों को कवरेज करें और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाएं। उन्होंने जीविका के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के माध्यम से हो रहे सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन को सराहा। कार्यक्रम में प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मिडिया के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संचार की बारीकियों पर चर्चा की।

जीविका के जिला संचार प्रबंधक रूपेश कुमार ने संचार के विभिन्न अवयवों और तकनीक को पीपीटी के माध्यम से साझा किया और ज्ञान प्रबंधन एवं संचार के माध्यमों पर विस्तृत चर्चा की। प्रखंडों से आये जीविका कर्मियों ने अपने अनुभव साझा किए और संचार की गतिविधियों की महत्व को बताया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मंच का संचालन डॉ. नितेश कुमार, प्रबंधक – गैर कृषि ने किया और संचार प्रबंधक रुपेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह