मौलाना जाबिर साहब के निधन पर जनाज़े में उमड़ा जनसैलाब
अररिया 10 अक्टूबर(हि.स.)। जिले के नरपतगंज रहीमपुर खाब्दह के तहसीलदार कॉलोनी, वार्ड नंबर 15 निवासी हाजी जनाब मौलाना जाबिर साहब को शनीवार को आखिरी विदाई दी गई। उनके इंतकाल की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, खानदान, रिश्तेदारों, अज़ीज़ों और चाहने वालों के बीच गहरा मातम पसरा रहा। मरहूम को शनिवार को गुहाटी कब्रिस्तान, रेवाही में सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया।
जनाज़े में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मौलाना जाबिर साहब अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।
जनाज़े में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी
इस दुःखद अवसर पर नरपतगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह मुखिया प्रतिनिधि मनीष यादव, राजद नेता बाबुल इनायत, शहजाद हुसैन एवं बदरे आलम, गोखलापुर के सरपंच तौहीद आलम, समिति सदस्य साबिर अली, महमूद आलम एवं मुमताज आलम,डॉ मुख्तार आलम, डॉ साजिद, मास्टर गालिब,मुंगेर मौलाना जमील, पटना के मौलाना वाजुद्दीन, जमीउत उलेमा ए हिंद के मौलाना अशफाक, मौलाना शोएब मजाहिरी, मो. आजम, मो. तबरेज, जुबेर आलम, हाजी कय्यूम, हाजी कुद्दूस, हाजी इसराइल मास्टर, मौलाना हाशिम, मौलाना असलम एवं मौलाना मोहसिन सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

