home page

बिहार के बगहा में आरएसएस द्वारा सामाजिक सद्भाव बैठक

 | 
बिहार के बगहा में आरएसएस द्वारा सामाजिक सद्भाव बैठक


बगहा, 05 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूरे होने पर “शताब्दी वर्ष” मना रहा है, जो बीते 02 अक्टूबर 2025 से अक्टूबर 2026 तक चलेगा । संघ एक साल तक देशभर में अलग-अलग सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवा सम्मेलन, सामाजिक सद्भाव , शाखाओं के विस्तार में हजारों नई शाखाएं शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

संघ के इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बगहा ईकाई ने बगहा नगर के शान्ति विवाह भवन में आज समाजिक सद्भाव बैठक का सफल आयोजन किया । बैठक में नगर के विभिन्न समाज तथा समुदाय के सैकड़ों लोगो ने भाग लिया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर बिहार के प्रान्त प्रचारक रविशंकर रहें।

बैठक में रविशंकर ने स्वयंसेवकों सहित गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए सामाजिक सद्भाव पर प्रकाश डालते हुए सभी वर्ग के लोगो को एक सूत्र में पिरोने का आह्वान किया। इन्होंने बैठक में कहा कि संघ में सभी जाति वर्ग के लोग एक साथ मिलकर भाई बंधुत्व की भावना से रहते हैं। उन्होंने पंच परिवर्तन के तहत समाज में व्याप्त अन्यान्य कुरीतियों को भी दूर करने का सुझाव दिया।

बैठक में सतीश कुमार, समरेंद्र किशोर,दिनेश अग्रवाल,प्रवीण कुमार, उमेश अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार, राजेंद्र पाठक,डाॅ. अरविंद नाथ तिवारी, रवि , सुरेश , चंद्रप्रकाश देव, राकेश , विक्रांत राय, मनोज साहु, राजीव कुमार आदि स्वयंसेवको सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी