297 नेपाली शराब के साथ बाइक पर सवार तस्कर गिरफ्तार
अररिया 08 मई(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी फुलकाहा की विशेष गश्ती टीम ने शुक्रवार को मानिकपुर के पास बाइक पर सवार एक तस्कर को 297 लीटर नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया।फुलकाहा के मानिकपुर में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 188/4 के नजदीक भारत साइड में लगभग पांच सौ मीटर पर यह कार्रवाई एसएसबी के द्वारा की गई।
तस्करी का जब्त नेपाली शराब।990 बोतल बोरा में कार्टन में लेकर तस्कर जा रहा था।कुल 297 लीटर शराब पकड़ा गया।शराब को तीन अलग अलग मोटरसाइकिल पर लेकर तस्कर आ रहा था।जिसमें से एसएसबी की कार्रवाई के दौरान दो तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकला,जबकि एक मोटरसाइकिल पर सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसबी की कार्रवाई में शराब की ढुलाई में उपयोग में लाए गए तीन मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।गिरफ्तार तस्कर मानिकपुर वार्ड संख्या 12 निवासी 31 वर्षीय छोटु यादव उम्र पिता देव नारायण यादव है,जिसे आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद के बाद आबकारी विभाग अररिया के सुपुर्द कर दिया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

