612 ग्राम स्मैक के साथ पश्चिम बंगाल का तस्कर गिरफ्तार
अररिया 25 अक्टूबर(हि.स.)।फारबिसगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपाचे बाइक पर सवार पश्चिम बंगाल के एक तस्कर को 612 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया,जबकि बाइक पर पीछे बैठा तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस ने स्मैक के साथ अपाचे बाइक को जब्त करते हुए तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी रविवार को फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने फारबिसगंज थाना में दी।
फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल नंबर के अपाचे बाइक संख्या डब्लूबी65एम/3179 से स्मैक का खेप पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से फारबिसगंज की ओर लाया जा रहा है।
सूचना पर फारबिसगंज थाना पुलिस के द्वारा रामपुर ओवरब्रिज के पास थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग शुरू किया गया।इसी क्रम में 12 बजकर 10 मिनट में अपाचे मोटरसाइकिल आता हुआ दिखाई दिया।पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग किए जाने को देखकर तस्कर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया।जिस पर पुलिस ने खदेड़कर बाइक सवार तस्कर को पकड़ लिया।जबकि उसके पीछे बैठा सवार चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
एनडीपीएस एक्ट के एसओपी का पालन करते हुए जब पुलिस ने बाइक सवार युवक के पीछे लटके बैग की तलाशी ली तो उनके पास से कुल 612 ग्राम स्मैक बरामद हुआ।जिसके बाद पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया और थाना लेकर आई पुलिस ने बाइक और स्मैक जब्त किया।गिरफ्तार तस्कर पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन जिला के मुथाबाड़ी थाना क्षेत्र के वापड़ा मीरपाड़ा का रहने वाला मीर सलाम पिता मीर रीमू अली है।जबकि फरार हुआ साथी भी पश्चिम बंगाल मालदा टाउन जिला के मुथाबाड़ी थाना क्षेत्र के फलिया गाँव का रहने वाला गोरा है।गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि वह स्मैक का खेप रामपुर दक्षिण वार्ड संख्या 4 के रहने वाले मो. समीर पिता मो.चुन्नू और जोगबनी के तकियाबाड़ी वार्ड संख्या 3 के रहने वाले अमर पिता अशोक साह को डिलीवरी करने वाला था इससे पूर्व भी दोनों को कई बार स्मैक का खेप देने की बात उन्होंने स्वीकार किया।मामले को लेकर फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 693/26 दिनांक 24.10.2026 धारा 8(सी)21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
छापेमारी दल में फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार,सब इंस्पेक्टर प्रभा कुमारी,अमित राज,सिपाही अभिनंदन ओझा,गृहरक्षक के जवान हीरा कुमार सिंह शामिल थे एसडीपीओ ने मामले में अन्य आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की बात कही।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

