home page

आठ किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

 | 
आठ किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार


अररिया 01 अक्टूबर(हि.स.)।

एसएसबी 56वीं वाहिनी की घूरना सीमा चौकी की टीम ने विशेष गश्ती के दौरान आठ किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

एसएसबी ने यह कार्रवाई मिली गुप्त सूचना पर सहायक उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित छह सदस्यीय टीम ने भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 191/4 के पास एक सौ मीटर भारतीय परिक्षेत्र में की।

गश्ती के दौरान नेपाल से साइकिल पर बोरी लादकर सवार को आते देख एसएसबी के जवानों ने उसे रोक कर तलाशी ली तो उनके पास से आठ किलो गांजा बरामद हुआ।

एसएसबी द्वारा जब्त गांजा को ड्रग डिटेक्टिव किट से जांच की। गांजा बोरा में प्लास्टिक के पैकिंग में था।मामले में घूरना थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के रहने वाले 17 वर्षीय मो. नाजीर पिता मो.शोएब को हिरासत में लिया गया है।पूछताछ के क्रम में हिरासत में लिए गए युवक ने बताया कि नेपाल के घुसकी से एक अज्ञात व्यक्ति ने घूरना वार्ड संख्या नौ में पहुंचाने के लिए गांजा का पैकेट दिया था।

वह बस कोरियर का काम करता है।जब्त गांजा और आरोपित को एसएसबी ने घूरना थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर