दो ट्रकों पर लदे तस्करी के 36 मवेशी जब्त, एक गिरफ्तार, एक फरार
अररिया 02 जुलाई(हि.स.)। फारबिसगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या एनएच 27 रामपुर ओवरब्रिज के पास तस्करी के दो डीसीएम ट्रक पर निर्दयतापूर्वक लदे 36 मवेशियों को जब्त किया।
मामले में फारबिसगंज थाना में कांड संख्या 413/26 दिनांक 02.07.2026 धारा 11(ए)(डी)(ई) पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत दर्ज किया गया है।
मामले में पुलिस ने खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र के नौरंगा के रहने वाले पिंटू कुमार पिता प्रकाश साह को गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिसिया कार्रवाई के दौरान एक ट्रक के चालक सुपौल जिला के वीना निवासी ललित साह पिता रामचंद्र साह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।
मामले को लेकर पुलिस ने डीसीएम ट्रक संख्या बीआर50जी/7207 और बीआर19जी/3676 जब्त किया है।जानकारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दी।
मामले पर जानकारी देते हुए फारबिसगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह गश्ती के दौरान पुलिस अधिकारी को नरपतगंज से फारबिसगंज की ओर मवेशी लदे दो ट्रक आता हुआ दिखाई दिया। जिसे गश्ती की टीम के द्वारा रामपुर ओवरब्रिज एनएच 27 पर रोका गया। गाड़ी के रुकने पर दोनों डीसीएम ट्रक पर सवार चालक भागने लगे।
जिसमें से एक को पुलिस बलों के द्वारा खदेड़कर पकड़ा गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया ट्रक चालक पिंटू कुमार था, जबकि फरार हुए ट्रक चालक के रूप में सुपौल के वीना निवासी ललित साह के होने की जानकारी दी गई।
पुलिस द्वारा मवेशी को लेकर कागजात मांगने पर ट्रक चालक के द्वारा किसी तरह का कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। जिसके बाद दोनों ट्रक और उस पर लदे मवेशियों को जब्त किया गया।
प्रत्येक ट्रक पर 18-18 की संख्या में भैंस और उनके बच्चे निर्दयतापूर्वक रस्सी से बांधकर लादे गए थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

