home page

स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 | 
स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


कटिहार, 10 अगस्त (हि.स.)। जिले की कुर्सेला थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 403 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को संध्या के समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर डुमरिया महन्त स्थान के पास आ रहा है। इस सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने अपने पुलिस बल के साथ डुमरिया महन्त स्थान के पास वाहन जाँच अभियान चलाया।

जाँच के क्रम में एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 403 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान मनीष कुमार (22 वर्ष), पिता- नकलेश यादव, साकिन- तीन घरिया, थाना कुर्सेला, जिला- कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और कांड दर्ज कर आगे की अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह