home page

छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

 | 
छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार


किशनगंज, 06 सितंबर (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र के कुचियाबाड़ी में छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने नामजद आरोपी भादरू सिंह, निवासी कुचियाबाड़ी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, घटना चार सितंबर की शाम करीब चार बजे की है। बच्ची अन्य बच्चों के साथ घर के आसपास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपित ने कथित रूप से बच्ची को चॉकलेट और बिस्कुट देने का लालच दिया और उसे अपने घर ले गया।

आरोप है कि घर के अंदर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी भी दी। बताया गया कि बच्ची जब घर लौटी तो दर्द से परेशान थी। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर उसने कथित घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी। इसके बाद बच्ची की मां झरना देवी ने पांच सितंबर को सदर थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही घटनास्थल की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी, ताकि मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें।

रविवार को सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बच्ची की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।पुलिस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित लोगों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह