सुनसान घर में फांसी के फंदे से लटका मिला बच्ची का शव
अररिया,03 अक्टूबर(हि.स.)। जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र मानिकपुर में शनिवार दोपहर छह साल की बच्ची का शव सुनसान घर में फंदे से लटका मिला। बच्ची की भवानीपुर निवासी धीरेंद्र पासवान की छह वर्षीया बेटी प्रियांशु कुमारी है।
परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं मौके पर पहुंचे फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार और फुलकाहा थानाध्यक्ष समेत पुलिस अधिकारी और बल मामले की जांच में जुट गई है।
परिजन ने बताया कि प्रियांशु जितवाहन भगवान की प्रतिमा देखने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान घटनास्थल के पास कामत पर खेती देखने गए दिनेश मुखिया के बेटे ने सुनसान घर में बच्ची का शव रस्सी से लटका देखा। इसके बाद इसकी जानकारी परिजन और पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर फुलकाहा थाना पुलिस और फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
परिजन का कहना है कि बच्ची की हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया है।परिजन ने हत्या की आशंका जताई है।मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

