home page

अवर निरीक्षक मद्य निषेध भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 3,852 अभ्यर्थी हुए शामिल

 | 

बक्सर, 12 जुलाई (हि.स.)।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की विज्ञापन संख्या-03/2026 के तहत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद के लिए आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को बक्सर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई।

जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा में कुल 7,032 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें 3,852 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 3,180 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को निष्कासित नहीं किया गया। जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

परीक्षा नियंत्रक पदाधिकारी ने बताया कि मध निषेध परीक्षा को लेकर काफी प्रशासनिक तैयारी की गई थी। ट्रैफिक रूट भी बनाया गया था ताकि कहीं से कोई समस्या ना उत्पन्न हो जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में आए वह शांति तरीका से परीक्षा देकर अपनेेेेेेेे गंतव्य की ओर वापस जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra