home page

मां काली की प्रतिमा के स्थापना के नौवें वर्ष पर गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा

 | 
मां काली की प्रतिमा के स्थापना के नौवें वर्ष पर गाजे बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा


अररिया 23 नवम्बर(हि.स.)। जिले के सिमराहा बाजार में मंदिर में मां काली की प्रतिमा के स्थापना के नवीं वर्षगांठ के मौके पर सोमवार को गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा जुलूस निकाली गई।शोभायात्रा सिमराहा काली मंदिर से निकलकर स्टेशन रोड,औराही हाई स्कूल रोड होते लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय कर पुनः काली मंदिर परिसर में समाप्त हुआ। स्थापना के मौके खीर का प्रसाद का वितरण एवं संध्या काल में जागरण का आयोजन किया गया।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे भी शामिल थे,जो जय मां काली के नारे से वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे।

शोभायात्रा को सफल बनाने में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, नवरत्न गुप्ता, संतोष गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता पिंटू, विनय गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, श्याम गुप्ता, बिनोद गुप्ता, मनोज गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राजेश सिंधी बसंत गुप्ता, डब्ल्यू भगत, राजेश सिंधी,चंदन पटेल, छोटू भगत, बीरेंद्र गुप्ता, बंटी गुप्ता, अजय गुप्ता,नीलोत्पल राय, जितेन्द्र गुप्ता, छट्टु गुप्ता, इन्द्रनाथ गुप्ता,सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर