home page

डीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर कवलदह पोखर शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 | 
डीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर कवलदह पोखर शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि


बक्सर, 15 अगस्त (हि.स.)।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बक्सर साहिला ने कवलदह पोखर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

उन्होंने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान जिला पदाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों के त्याग, बलिदान और अदम्य साहस को स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के संघर्ष एवं बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र भारत में अपने अधिकारों और कर्तव्यों के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनका त्याग, समर्पण और देशभक्ति की भावना सदैव समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। सभी ने देश की स्वतंत्रता और उसकी रक्षा के लिए शहीद हुए वीरों के महान बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra