home page

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत योजनाओं की समीक्षा

 | 
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत योजनाओं की समीक्षा


सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत योजनाओं की समीक्षा


सुपौल, 19 सितंबर (हि.स.)। जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत चयनित योजनाओं की प्रखंडवार एवं पंचायतवार समीक्षा की गई। बैठक में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल हुए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में अभियान के तहत मुख्य रूप से दो प्रमुख अवयवों पर कार्य किया जाना है। पहले अवयव के तहत पूर्व से अवस्थित परिसंपत्तियों का उन्नयन, सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मति का कार्य किया जाएगा। इसे 30 नवंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है। वहीं, दूसरे अवयव के तहत नई आधारभूत संरचनाओं एवं परिसंपत्तियों का निर्माण कराया जाएगा, जिसे 31 मार्च 2027 तक पूरा किया जाना है।

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं प्रखंड स्तरीय टीम को निर्देश दिया कि विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप योजनाओं का चयन करने से पूर्व प्रत्येक प्रस्ताव की सूक्ष्मता से समीक्षा सुनिश्चित करें। योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में निर्धारित नियमों एवं मानकों का पालन करते हुए आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार , जिला पंचायत राज पदाधिकारी गया नन्द यादव , निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, डीआरडीए तथा डीपीओ, वीबीजीआरएएमजी, सुपौल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र