home page

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचार गोष्ठी, युवाओं में राष्ट्रभक्ति जगाने पर जोर

 | 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचार गोष्ठी, युवाओं में राष्ट्रभक्ति जगाने पर जोर


भागलपुर, 14 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले गुरुवार को भागलपुर में एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और युवाओं ने भाग लिया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी, विशेषकर जेन जी युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

इस दौरान दक्षिण पूर्व बिहार-झारखंड के क्षेत्र प्रचार प्रमुख राजेश पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को राष्ट्रहित के प्रति प्रेरित करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना मौजूद है और वही युवा आगे चलकर देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत के प्रगतिशील युवा आज विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर मुकाम हासिल कर रहे हैं और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक सोच और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है, ताकि देश और समाज को नई दिशा मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर