home page

कड़ी निगरानी के बीच हुई छठे सेमेस्टर की परीक्षा

 | 
कड़ी निगरानी के बीच हुई छठे सेमेस्टर की परीक्षा


अररिया 19 सितम्बर(हि.स.)।

पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक छठे सेमेस्टर सत्र 2023-27 की परीक्षा के लिए रानीगंज वाईएनपी डिग्री कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर अलसम्स मिल्लिया डिग्री कॉलेज, अररिया के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डॉ. नूतन आलोक के नेतृत्व में परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा एवं कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्य प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की सघन जांच कर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, किताब, चिट-पुर्जे सहित अन्य प्रतिबंधित सामग्री रखवा दी गई।

केंद्राधीक्षक डॉ. नूतन आलोक के हवाले से परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 504 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई।

परीक्षा के दौरान परीक्षा नियंत्रक डॉ. नूतन आलोक महाविद्यालय कर्मियों के साथ कई बार परीक्षा कक्षों का निरीक्षण करते नजर आए। उन्होंने परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों का पालन करते हुए परीक्षा देने का निर्देश दिया।

परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में प्रो. भूषण कुमार यादव, प्रो. कृष्ण कुमार विश्वास, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. अजीत कुमार विश्वास, प्रो. विकास कुमार, प्रो. अमरेंद्र कुमार, प्रो. संगीता देवी, प्रो. तारिक हुसैन, प्रो. शाहनवाज गाजी, दीपेश राज, रितेश राज, मनीष कुमार, रूपक कुमार वर्मा, पृथ्वीचंद यादव, राकेश मुर्मू सहित अन्य महाविद्यालय कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर