home page

बिहार में स्व–गणना को मिली रफ्तार, चार दिनों में 3.69 लाख परिवार जुड़े

 | 

पटना, 21 अप्रैल (हि.स.)। जनगणना 2027 के तहत बिहार में 17 अप्रैल से शुरू हुई स्व–गणना अभियान को शुरुआती दिनों में ही व्यापक जनभागीदारी मिल रही है। 20 अप्रैल तक राज्य में कुल 3,69,779 परिवारों ने स्व–गणना में भाग लिया है, जिसमें से 3,23,879 परिवारों ने प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि 45,900 परिवारों ने स्व–गणना की शुरुआत की है।

उपरोक्त आंकड़ों से स्पष्ट है कि राज्य में लोगों की सक्रिय भागीदारी हो रही है। विशेष रूप से वैशाली, खगड़िया और मधुबनी जैसे जिलों में स्व–गणना को लेकर उल्लेखनीय उत्साह देखा जा रहा है।

स्व–गणना की यह पहल जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों का मानना है कि जागरूकता अभियान के प्रभाव से आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आएगी तथा अधिक से अधिक परिवार इस प्रक्रिया से जुड़ेंगे।

स्व–गणना की यह प्रक्रिया 01 मई 2026 तक चलेगी। इस अवधि तक आप कहीं से भी अपने मोबाइल/लैपटॉप की मदद से एसई पोर्टल पर जाकर इसमें शामिल होकर डिजिटल विकास को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। 02 मई से 31 मई तक राज्य में मकान सूचीकरण एवं आवास की गणना शुरू होगी। इस दौरान प्रत्येक घर में प्रगणक पहुंचेंगे। आप उन्हें स्व–गणना के बाद मिली एसई आईडी उपलब्ध करा देंगे। इससे डेटा का सही मिलान संभव हो सकेगा और कार्य आसान होगा।

बिहार के विभिन्न जिलों में स्व–गणना की स्थिति

:

अररिया – 2010

अरवल – 1882

औरंगाबाद – 2464

बांका – 2331

बेगूसराय – 3301

भागलपुर – 11873

भोजपुर – 5989

बक्सर – 3736

दरभंगा – 11506

गया – 9602

गोपालगंज – 2611

जमुई – 8776

जहानाबाद – 1218

कैमूर – 2700

कटिहार – 5983

खगड़िया – 50222

किशनगंज – 9984

लखीसराय – 1222

मधेपुरा – 2035

मधुबनी – 49714

मुंगेर – 5890

मुजफ्फरपुर – 17695

नालंदा – 2578

नवादा – 1693

पश्चिम चंपारण – 1881

पटना – 11608

पूर्वी चंपारण – 4153

पूर्णिया – 3034

रोहतास – 4872

सहरसा – 7389

समस्तीपुर – 13471

सारण – 3718

शेखपुरा – 3328

शिवहर – 2840

सीतामढ़ी – 1913

सिवान – 2199

सुपौल – 4749

वैशाली – 87609

कुल – 3,69,779

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी