home page

भारत नेपाल सीमा जोगबनी में अनुमंडल प्रशासन का फ्लैग मार्च,एसपी ने रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण

 | 
भारत नेपाल सीमा जोगबनी में अनुमंडल प्रशासन का फ्लैग मार्च,एसपी ने रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण


भारत नेपाल सीमा जोगबनी में अनुमंडल प्रशासन का फ्लैग मार्च,एसपी ने रावण दहन स्थल का किया निरीक्षण


अररिया 20 अक्टूबर(हि.स.)।शारदीय नवरात्र के दौरान विधि व्यवस्था को मुस्तैद रखने और विधि व्यवस्था संधारण के साथ सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक नहीं रहने को लेकर जिला प्रशासन पूरी ताकत झोंक दी है।भारत नेपाल सीमा स्थित जोगबनी में फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन की ओर से एसडीएम अभय कुमार तिवारी और एसडीपीओ राजकिशोर के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और बलों तथा एसएसबी जवानों के साथ बॉर्डर मुख्य गेट से पूरे बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च किया गया।

वहीं एसपी जितेन्द्र कुमार ने नरपतगंज हाई स्कूल सहित आरएस में होने वाले रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।शहरी और ग्रामीण इलाकों में पूजा के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण का एसपी जितेन्द्र कुमार खुद से मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

जोकीहाट,पलासी,भरगामा,सिकटी,कुर्साकांटा, कुआड़ी बाजार आदि स्थानों पर भी भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी की तैनाती की गई।वहीं नगर निकाय क्षेत्र में विभिन्न पोखरों,नदी,तालाब आदि स्थानों पर होने वाले प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर निकाय के अधिकारी निरीक्षण कर विसर्जन स्थल पर साफ सफाई को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर