home page

गंगा नदी में फंसी मां-बेटी को एसडीआरएफ ने निकाला सुरक्षित

 | 
गंगा नदी में फंसी मां-बेटी को एसडीआरएफ ने निकाला सुरक्षित


भागलपुर, 30 मई (हि.स.)। जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एसडीआरएफ की टीम एक महिला और उसकी मासूम बच्ची को सुरक्षित बचाते हुए नजर आ रही है।

बताया जा रहा है कि महिला अपनी बच्ची का इलाज कराने नवगछिया से नाव के जरिए भागलपुर आ रही थी। इसी दौरान गंगा नदी में तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। जिससे नाव बीच नदी में फंस गई। नाव में सवार लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने महिला और उसकी बच्ची को सुरक्षित अपनी बोट पर बैठाकर नदी किनारे पहुंचाया।

वायरल वीडियो में महिला अपनी बच्ची को गोद में लेकर एसडीआरएफ की बोट पर बैठी दिखाई दे रही है और उसने सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट भी पहन रखी है। वीडियो सामने आने के बाद लोग एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई और मानवता की भावना की सराहना कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि समय रहते एसडीआरएफ की टीम नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर