home page

छपरा में युवक की ईंट-पत्थर से पीट पीट कर हत्या

 | 
छपरा में युवक की ईंट-पत्थर से पीट पीट कर हत्या


छपरा में युवक की ईंट-पत्थर से पीट पीट कर हत्या


छपरा में युवक की ईंट-पत्थर से पीट पीट कर हत्या


छपरा में युवक की ईंट-पत्थर से पीट पीट कर हत्या


सारण, 22 सितंबर (हि.स.)। शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित संवेदनशील पुलिस लाइन से सटे हवाई अड्डा परिसर में बीती रात करीब एक युवक की ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मृतक मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले सचिन कुमार है, जो छपरा के गांधी चौक स्थित एक मिठाई दुकान में काम करता था।

घटना की जानकारी मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक राम पुकार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आनन-फानन में पूरे इलाके को सील कर दिया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि मृतक के साथी शुरुआती दौर में बताया कि टहलने के दौरान ऑटो सवार बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया और विरोध करने पर हमला कर दिया, जिसके बाद वह जान बचाकर भागा। उसने डायल 112 और दुकान मालिक को घटना की जानकारी दी।

पूछताछ के दौरान मृतक के साथी के बयानों में कई विरोधाभास पाए गए। पुलिस को गुमराह करने के बावजूद लगभग डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद झाड़ियों से सचिन का शव बरामद हुआ। जांच के दौरान मनोहर कुमार के कान के अंदर भी खून के निशान मिले। पुलिस ने घटनास्थल के पास छुपाए गए उसके फटे व खून से सने कपड़े, मृतक का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त ईंट-पत्थर बरामद कर लिए हैं।

फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस फिलहाल संदिग्ध मनोहर कुमार से पूछताछ कर रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार