home page

कायाकल्प अभियान के तहत सारण के बैरवा महुआनी आंगनबाड़ी केंद्र बना आकर्षण का केंद्र

 | 
कायाकल्प अभियान के तहत सारण के बैरवा महुआनी आंगनबाड़ी केंद्र बना आकर्षण का केंद्र


कायाकल्प अभियान के तहत सारण के बैरवा महुआनी आंगनबाड़ी केंद्र बना आकर्षण का केंद्र


सारण, 24 नवंबर (हि.स.)। बिहार सरकार के कायाकल्प अभियान के तहत जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और बाल विकास से जुड़े संस्थानों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने तथा उनके सौंदर्यीकरण का कार्य तेज गति से जारी है। इसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों, आँगनवाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों को स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर और सुविधायुक्त बनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में जिले के सक्षम आँगनवाड़ी केंद्र, बैरवा गांधी महुआनी के कायाकल्प से इसके स्वरूप में उल्लेखनीय बदलाव आया है। केंद्र की दीवारों पर आकर्षक रंग-रोगन के साथ वर्णमाला, पशु-पक्षियों, प्रकृति और शैक्षणिक चित्र उकेरे गए हैं, जिससे बच्चों को आनंददायक माहौल में सीखने व रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

सरकारी विद्यालयों में भी रंग-रोगन, शैक्षणिक चित्रकारी और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से परिसर को बेहतर बनाया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, भवन रखरखाव और सुविधाओं में सुधार पर जोर है। जिला प्रशासन के समन्वय से संचालित इस अभियान का उद्देश्य बच्चों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को बेहतर व अनुकूल वातावरण प्रदान करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार