सारण अंडर 23 क्रिकेट टीम की हुई घोषणा
सारण, 06 मार्च (हि.स.)। जिला क्रिकेट संघ ने आगामी जिलास्तरीय एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अपनी अंडर 23 क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। अरुणेश को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। चयन समिति ने प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर जिले के 23 खिलाड़ियों को इस सूची में जगह दी है। जिनमें कप्तान अरुणेश, अनुप कुमार, हर्षित सिंह, समीर श्रीवास्तव, हर्ष राजपूत, अर्पित कुमार, विश्वजीत कुमार, अंशुराज सिंह, आशीष कुमार, रितेश कुमार, पियूष कुमार, अमित वत्स, निखिल तिवारी, महेश कुमार यादव, हर्षित राज, विकास कुमार ओझा, मयंक मृणाल, मोहसिन अली, विनय कुमार, आदित्य प्रताप, राजा हिंदुस्तानी, प्रिंस गुप्ता और नीतीश कुमार है।
सारण जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने चयनित टीम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सारण जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष उज्जवल कुमार ने बताया कि हमे पूरा विश्वास है कि अरुणेश के नेतृत्व में यह टीम अनुशासित खेल दिखाएगी और आगामी मैचों में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी। टीम जल्द ही अपने अभ्यास सत्र की शुरुआत करेगी ताकि आगामी चुनौतियों के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर सके। इस घोषणा के बाद जिले के खेल प्रेमियों और क्रिकेट जगत में उत्साह का माहौल है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

