home page

जेपीयू के दो एनएसएस स्वयंसेवक पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयनित

 | 
जेपीयू के दो एनएसएस स्वयंसेवक पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयनित


जेपीयू के दो एनएसएस स्वयंसेवक पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयनित


जेपीयू के दो एनएसएस स्वयंसेवक पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयनित


सारण, 15 अक्टूबर (हि.स.)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लिए एक गौरवशाली क्षण है। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित होने वाले पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2026 के लिए विश्वविद्यालय के दो स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। क्षेत्रीय निदेशालय पटना की अनुशंसा पर राजेन्द्र कॉलेज, छपरा के स्वयंसेवक प्रियांशू कुमार पाण्डेय तथा एच० आर० कॉलेज, अमनौर की स्वयंसेविका भूमिका कुमारी को इस दल में शामिल किया गया है।

यह 10 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर आगामी 21 नवम्बर से 30 नवम्बर तक डॉ० भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ की देखरेख में आयोजित होगा। इस शिविर में बिहार राज्य के दल का नेतृत्व गया कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार मिश्रा दलनायक के रूप में करेंगे।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह चयन विद्यार्थियों के कड़े अनुशासन और समाज सेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। राजेन्द्र कॉलेज और एच० आर० कॉलेज के प्राचार्यों तथा एनएसएस समन्वयक प्रो० हरिश्चंद्र ने भी इस सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। शिविर के दौरान ये स्वयंसेवक परेड के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक व बौद्धिक गतिविधियों में भाग लेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार