छपरा में आभूषण एवं नगदी लूटने के आरोप में युवक गिरफ्तार
| Sep 12, 2026, 15:46 IST
सारण, 12 सितंबर (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने कोर्ट गेट के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चाकू और चोरी के आभूषण बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के दहियावां मोहल्ला निवासी हामिद खान के पुत्र हुसैन खान के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने स्वीकारा किया है कि वह सुनसान जगहों पर लोगों को चाकू दिखाकर आभूषण और नकदी लूट लेता था। पुलिस ने उसके पास से एक चाकू, दो जोड़े चांदी की पायल, एक जोड़ा बिछिया, दो ताबीज और एक सोने की अंगूठी बरामद की है।
इस संबंध में नगर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

