home page

सारण में बाढ़ पीड़ितों के लिए संचालित कम्युनिटी किचन का जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

 | 

सारण, 08 सितंबर (हि.स.)। जिले में बाढ़ की विभीषणता और राहत कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव तथा वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से सदर अनुमंडल के रिविलगंज अंचल अंतर्गत जान टोला में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए संचालित सामुदायिक किचन की व्यवस्थाओं का गहन मुआयना किया तथा घटते जल स्तर का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने रिविलगंज अंचलाधिकारी सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जलस्तर पूरी तरह कम होने के उपरांत त्वरित गति से चूना, ब्लीचिंग पाउडर आदि का व्यापक छिड़काव सुनिश्चित किया जाए, ताकि महामारी जनित बीमारियों से प्रभावी बचाव हो सके।

जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विस्थापित और जरूरतमंदों के लिए राहत कार्य पूरी मुस्तैदी से चलाए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को समय पर पौष्टिक व गर्म भोजन मिल रहा है, जिससे आपदा पीड़ितों को काफी राहत महसूस हो रही है। जिला प्रशासन की पूरी टीम स्थिति पर निरंतर पैनी नजर बनाए हुए है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार