home page

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश विपुल एम. पंचोली ने किए बाबा हरिहरनाथ के दर्शन

 | 

सारण, 11 सितंबर (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली ने सपरिवार सोनपुर के ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली ने बाबा हरिहरनाथ का दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक संपन्न किया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा पूजा बहुत ही अच्छे तरीके से संपन्न हुई है, हमें इसमें अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है।

इस अवसर पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह 'लल्ला' ने न्यायाधीश विपुल एम. पंचोली को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सचिव द्वारा पुनः बिहार आने पर मंदिर आने के निमंत्रण पर न्यायमूर्ति पंचोली भावुक हो उठे। उन्होंने स्नेह व्यक्त करते हुए कहा कि वे पटना से पहले यहाँ बाबा हरिहरनाथ मंदिर आने को प्राथमिकता देंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार