सारण 6 ज़ोन में बंटा सुपर पेट्रोलिंग, सघन चेकिंग अभियान जारी
| Jul 21, 2026, 12:31 IST
सारण, 21 जुलाई (हि.स.)। जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशानुसार पूरे जिले को 6 ज़ोन में विभाजित कर विशेष सुपर पेट्रोलिंग व्यवस्था लागू की गई है।
इसके तहत ज़ोन वाइस प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने ज़ोन में भ्रमणशील रहकर रात्रि पुलिसिंग का जायजा ले रहे हैं। गश्ती के दौरान बैंक, एटीएम, ज्वेलरी शॉप, प्रमुख चौक-चौराहों और अन्य संवेदनशील स्थलों की सघन चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच जारी है, जिससे जिले में सुरक्षा का माहौल सुदृढ़ हो सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

