home page

सेवा संकल्प के तहत विद्यार्थियों ने बनाई रंगोली

 | 
सेवा संकल्प के तहत विद्यार्थियों ने बनाई रंगोली


सेवा संकल्प के तहत विद्यार्थियों ने बनाई रंगोली


सेवा संकल्प के तहत विद्यार्थियों ने बनाई रंगोली


सेवा संकल्प के तहत विद्यार्थियों ने बनाई रंगोली


सेवा संकल्प के तहत विद्यार्थियों ने बनाई रंगोली


सारण, 07 अक्टूबर (हि.स.)। छपरा नगर निगम द्वारा शहर के राजेंद्र स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय सेवा के रंग, आभार एवं संकल्प के रंग रखा गया था। इसके माध्यम से विगत 25 वर्षों में सरकार की प्रमुख उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को कलात्मक एवं आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया।

इस प्रतियोगिता में नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और छपरा सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट कला व रचनात्मकता से स्वच्छता, सेवा, आभार तथा सामाजिक संकल्प की भावना को रंगोलियों के जरिए जीवंत कर दिया। बच्चों की इन आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बना दिया।

समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की सातवीं कक्षा की छात्रा आराध्या कुमारी सहित अन्य प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त रंजीत कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की उपलब्धियों को स्वच्छता अभियान से जोड़कर आयोजित ऐसे कार्यक्रम जन-भागीदारी और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होते हैं।

वहीं महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आगामी व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करना, पर्यावरण के प्रति समर्पित बनाना और आसपास स्वच्छ वातावरण निर्मित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि रंगोली के माध्यम से छपरा नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्थाओं को बखूबी दर्शाया गया है। शहर स्वच्छ रहेगा, तभी हम सब स्वस्थ रहेंगे।

कार्यक्रम में एक सेल्फी पॉइंट का भी निर्माण कराया गया था जहां पर नगर आयुक्त रणजीत कुमार महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने अपनी तस्वीर खींच कर इस पल को कमरे में कैद किया इसके बाद अन्य कर्मचारी एवं बच्चों ने ने सेल्फी लिया। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, उपनगर आयुक्त, स्वच्छता पदाधिकारी एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार