सारण खेल महोत्सव युवाओं के लिए सुनहरा मौका: विवेक कुमार सिंह
सारण, 15 मई (हि.स.)। छपरा में सारण खेल महोत्सव के तहत खेले जा रहे सारण प्लेयर्स लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में संपन्न हुआ।
इस मुकाबले में सांगा क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टार इलेवन छपरा को शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रशांत सिंह को मैन ऑफ द मैच के से पुरस्कृत गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला भाजपा महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने विजेता टीम और मैन ऑफ द मैच प्रशांत सिंह को पुरस्कृत किया।
खिलाड़ियों की उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि सारण फाउंडेशन का यह खेल महोत्सव स्थानीय प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस फेडरेशन द्वारा छपरा में लगातार विभिन्न खेलों का सफल आयोजन कराया जा रहा है जो सराहनीय है। उन्होंने सारण के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजकों को इस बेहतरीन मंच के लिए बधाई दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

