home page

छपरा में भाजपा सदर पश्चिम मंडल में सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला संपन्न

 | 
छपरा में भाजपा सदर पश्चिम मंडल में सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला संपन्न


सारण, 09 सितंबर (हि.स.)। छपरा सदर पश्चिम मंडल कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित सेवा संकल्प अभियान की मंडल कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता रिंकू सिंह ने की जबकि संचालन मंडल महामंत्री अजीत सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में पहुंचे जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम से अभियान की शुरुआत होगी।

इसके तहत प्रत्येक बूथ पर लाभार्थियों से पांच दीये जलाने और मंदिरों-मठों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देने का आग्रह किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम काल बताया गया। कार्यशाला में कौशल किशोर सिंह, तेज नारायण सिंह, बलवंत सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार