home page

छपरा में सेवा ज्योति यात्रा का हुआ आयोजन प्रशासनिक अधिकारियों के साथ छात्राओं ने लिया हिस्सा

 | 
छपरा में सेवा ज्योति यात्रा का हुआ आयोजन प्रशासनिक अधिकारियों के साथ छात्राओं ने लिया हिस्सा

छपरा में सेवा ज्योति यात्रा का हुआ आयोजन प्रशासनिक अधिकारियों के साथ छात्राओं ने लिया हिस्सा

सारण, 22 सितंबर (हि.स.)। जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत आज सेवा ज्योति यात्रा पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा राजेंद्र स्टेडियम से प्रारंभ होकर समाहरणालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सारण एकेडमी प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं तथा स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने भाग लिया।

हाथों में जागरूक संदेश लिए प्रतिभागियों ने आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने और समाज में उत्तरदायित्व की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस अभियान के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र लाभुक तक पहुंचाना और जनहित के कार्यों में सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार