home page

सारण के स्कूली बच्चों ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से नशा मुक्ति की ली शपथ

 | 

सारण, 09 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आज नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति की शपथ ली गई। इसका उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को तंबाकू, शराब तथा अन्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार मित्रों और समाज के लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों को सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने और समाज में जागरूकता का वाहक बनने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय स्तर पर आयोजित इस सामूहिक शपथ से विद्यार्थियों में जिम्मेदारी और सामाजिक चेतना की भावना मजबूत हुई है। इस प्रकार की पहलों से जनभागीदारी बढ़ेगी और एक स्वस्थ, जागरूक एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार