home page

दहेज हत्या कांड का फरार आरोपित गिरफ्तार

 | 
दहेज हत्या कांड का फरार आरोपित गिरफ्तार


सारण, 19 अगस्त (हि.स.)। भेल्दी थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भेल्दी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

गुप्त सूचना के आधार पर भेल्दी थानाध्यक्ष और पुलिस टीम ने छापामारी कर भेल्दी खदुमपुर ग्राम निवासी प्रभु राय के पुत्र संजय राय को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ भेल्दी थाना में दहेज हत्या के तहत मामला दर्ज था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार