मशरक में मानदेय की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर किया सड़क जाम
| Sep 14, 2026, 20:51 IST
सारण, 14 सितंबर (हि.स.)। नगर पंचायत मशरक में मानदेय वृद्धि, नियमित भुगतान और सुरक्षा उपकरणों की मांग को लेकर आज सफाईकर्मियों ने काम ठप कर हड़ताल कर दी। दो दर्जन से अधिक कर्मियों ने झाड़ू और ठेले के साथ बाजार में प्रदर्शन किया।
सफाई ठप होने से स्टेशन रोड, दुर्गा चौक और महावीर चौक पर कचरे का अंबार लग गया, जिससे नागरिकों व दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ी। उग्र सफाईकर्मियों ने छपरा-मशरक राज्य मार्ग 90 पर कचरा फेंककर दो घंटे तक आवागमन बाधित रखा।
कर्मियों का कहना है कि चेयरमैन व कार्यपालक पदाधिकारी से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि एजेंसी द्वारा नियुक्त कर्मी थे दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

