home page

रोटी बैंक ने आठवां वार्षिकोत्सव पर बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

 | 

सारण, 11 अक्टूबर (हि.स.)। छपरा रोटी बैंक ने अपना आठवां वार्षिकोत्सव संवेदनशील और प्रेरक अंदाज में मनाया। पूर्व निर्धारित सम्मान समारोह को स्थगित कर संस्था के सदस्यों ने सारण की भीषण बाढ़ से प्रभावित मकेर प्रखंड के डीह एवं बाड़ी चक गांव का रुख किया।

वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बाढ़ पीड़ितों के बीच हजारों की संख्या में पका हुआ भोजन, पीने का पानी, बिस्कुट, नमकीन और महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस राहत कार्य के दौरान निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया जहां हजारों पीड़ितों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।

संस्थापक रविशंकर उपाध्याय ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से जरूरतमंदों अनवरत भोजन सेवा चलाई जा रही है। इस राहत एवं वितरण कार्य को सफल बनाने में रामजन्म मांझी, राकेश रंजन, पिंटू गुप्ता, आनंद मिश्र, शैलेंद्र मांझी, अमित कुमार, रंजीत जायसवाल, सन्नी कुमार, सत्येंद्र कुमार, राहुल कुमार, नंदलाल साह, झूलन बैठा, विनोद कुमार, शैलेंद्र पुरी, अर्पित सिंह, विकास कुमार, आर्यन सिंह और अश्विनी गुप्ता का सक्रिय सहयोग रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार