home page

सरयू के बढ़ते जलस्तर ने शहर के निचले इलाके भी चपेट में

 | 

सारण, 05 सितंबर (हि.स.)। जिले में सरयू नदी का बढ़ता जलस्तर अब बेहद खतरनाक रूप लेता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब इस बाढ़ के पानी ने शहर के अंदरूनी और निचले इलाकों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। नदी के तट से बिल्कुल सटे शहर के प्रमुख निचले मोहल्ले जैसे रूपगंज और आर्य नगर में पानी भर चुका है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

हालाँकि जिला प्रशासन द्वारा स्थिति को संभालने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्लुइस गेट पर विशेष रूप से निगरानी के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके बावजूद जलस्तर में लगातार हो रही तेज वृद्धि के कारण अन्य स्थानों में पानी का रिसाव जारी है और रिहायशी बस्तियों में जलभराव गहराता जा रहा है।

रूपगंज निवासी स्थानीय नागरिक गोविंद सोनी ने बताया कि यदि जलस्तर में और अधिक बढ़ोतरी हुई, तो बाढ़ का यह पानी शहर को अपनी गिरफ्त में ले लेगा। इस संभावित स्थिति को देखते हुए लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश करने लगे हैं और प्रशासन से युद्धस्तर पर राहत कार्य तेज करने की मांग कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार