home page

सारण पुलिस ने पिछले 48 घंटे में विशेष अभियान चला 84 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 | 
सारण पुलिस ने पिछले 48 घंटे में विशेष अभियान चला 84 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


सारण, 18 जुलाई (हि.स.)। जिले में असामाजिक तत्वों, अपराधियों की धर-पकड़ और शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस ने चौतरफा कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर पिछले 48 घंटों में विशेष अभियान चलाकर कुल 84 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में विभिन्न मामलों के चौतीस वारंटी, चोरी के बारह, लूट के तीन, हत्या के प्रयास के छह, आर्म्स एक्ट के दो, अपहरण मामले के दो और अन्य कांडों तीन अभियुक्त शामिल हैं। इसके अलावा, शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ कारोबारी और चौदह पियक्कड़ भी दबोचे गए हैं।

इस सघन अभियान के दौरान पुलिस ने 657.17 लीटर अवैध शराब जिनमें 312 लीटर देशी और 401.17 लीटर विदेशी जब्त की है। साथ ही एक पिस्टल, दो मोटरसाइकिल, एक कार, एक टोटो, सात मोबाइल, दो ग्लेन्डर, 5.2 किलोग्राम तांबे का तार, एक चांदी की बांसुरी और 1230 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 अपहर्ताओं को भी बरामद किया है। वहीं, यातायात सुरक्षा व अपराध नियंत्रण के तहत कुल 129 वाहनों की जांच कर 2 लाख 18 हजार रुपये का अर्थदण्ड वसूला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार