home page

सारण पुलिस ने डकैती और पोक्सो एक्ट में फरार तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

 | 
सारण पुलिस ने डकैती और पोक्सो एक्ट में फरार तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार


सारण पुलिस ने डकैती और पोक्सो एक्ट में फरार तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार


सारण, 09 अगस्त (हि.स.)। पुलिस की ओर से अपराधियों और फरार आरोपितों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गरखा और नगरा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली कार्रवाई में गरखा थाना पुलिस ने डकैती के एक मामले में छापामारी कर दो फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव निवासी गजेंद्र साह के पुत्र मंटू कुमार और तरैया थाना क्षेत्र के गलियापुर गांव निवासी भुवनेश्वर साह के पुत्र सुरज कुमार के रूप में हुई।

दूसरी कार्रवाई नगरा थाना पुलिस द्वारा की गई, जिसमें पोक्सो एक्ट और एससी/ एसटी एक्ट के मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपित अमनौर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी अनिल राम का पुत्र सूरज कुमार है।

दोनों थाना प्रभारियों और पुलिस टीमों द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार