सारण पुलिस ने हत्या कांड के फ़रार आरोपित मुकेश सिंह को किया गिरफ्तार
सारण, 13 नवंबर (हि.स.)। जिले के अवतारनगर थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपित मुकेश कुमार सिंह को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपित मुकेश कुमार सिंह पर अवतारनगर थाना कांड संख्या-334/26, धारा-103(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। आरोपी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके खिलाफ अवतारनगर थाने में पहले से तीन अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस छापामारी दल में थानाध्यक्ष अवतारनगर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

