home page

सारण पुलिस ने हत्याकांड के फरार आरोपित चुमन को किया गिरफ्तार

 | 
सारण पुलिस ने हत्याकांड के फरार आरोपित चुमन को किया गिरफ्तार


सारण, 04 अगस्त (हि.स.)। जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जनता बाजार थाना पुलिस ने हत्याकांड के फरार आरोपित विशाल कुमार उर्फ चुमन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित विशाल कुमार उर्फ चुमन इलाके में मौजूद है।

सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी कर लहलादपुर निवासी जयप्रकाश प्रसाद के पुत्र विशाल कुमार उर्फ चुमन को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित जनताबाजार थाना कांड संख्या-186/25 धारा-103 (1) बी०एन०एस० में वांछित था। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार