home page

सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 71 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 | 
सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 71 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार


सारण, 21 जुलाई (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब के खिलाफ वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस को सफलता मिली है। पिछले 24 घंटों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में संलिप्त कुल 71 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपितो में 41 वारंटी, पांच शराब कारोबारी, आठ शराब का सेवन करने वाले, हत्या के प्रयास के पांच, चोरी के सात, आर्म्स एक्ट के चार और अन्य मामलों का एक अभियुक्त शामिल है। अभियान के दौरान पुलिस ने 47 गैर-जमानती वारंट और 13 कुर्की का सफलतापूर्वक निष्पादन भी किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 344.1 लीटर शराब जिनमें 25 लीटर देशी व 319.1 लीटर विदेशी, एक देशी कट्टा, दो मोबाइल, दो ट्रक की बैटरी, एक चारपहिया वाहन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

इसके अतिरिक्त, यातायात सुरक्षा और सघन चेकिंग अभियान के तहत 26 वाहनों से 47,500 रुपए की अर्थदण्ड की राशि वसूल की गई। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार का कहना है कि असामाजिक तत्वों और शराब माफियाओं के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार