home page

सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 10 वारंटी और 3 शराब कारोबारियों समेत 35 आरोपितों को किया गिरफ्तार

 | 
सारण पुलिस ने विशेष अभियान में 10 वारंटी और 3 शराब कारोबारियों समेत 35 आरोपितों को किया गिरफ्तार


सारण, 16 सितंबर (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों की धरपकड़ और शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 35 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितो में दस वारंटी, शराब कारोबार में शामिल तीन, शराब का सेवन करने वाले तीन, हत्या के प्रयास मामले के नौ, चोरी के मामले में तीन, धोखाधड़ी के मामले में एक और अन्य मामले में 6 आरोपित आरोपित शामिल है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अपहृता को सकुशल बरामद भी किया।

इस दौरान पुलिस ने 141.395 लीटर अवैध शराब जिनमें 101.395 लीटर देशी व 40 लीटर विदेशी जब्त की। साथ ही चार मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और एक अपहर्ता बरामद किए गए। यातायात सुरक्षा के तहत 87 वाहनों से 104,800 रुपए अर्थदण्ड वसूला गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार