home page

सारण पुलिस ने विगत 24 घन्टों में 12 शराब कारोबारियों समेत 23 को किया गिरफ्तार

 | 
सारण पुलिस ने विगत 24 घन्टों में 12 शराब कारोबारियों समेत 23 को किया गिरफ्तार


सारण, 07 अगस्त (हि.स.)। पुलिस ने जिले भर में असामाजिक तत्वों, अपराधियों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ विगत 24 घंटे में एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 23 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त बारह धंधेबाज और शराब का सेवन करने वाले दो लोग शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में चार, अपहरण में एक, वारंटी दो तथा अन्य कांडों से जुड़े दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

अभियान के दौरान पुलिस ने 114.095 लीटर शराब जिसमें 114 लीटर देशी एवं 0.95 लीटर विदेशी, तीन मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर जब्त किया। साथ ही, अपहृत हुई एक महिला को बरामद कर लिया गया।

अपराध नियंत्रण और यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 26 वाहनों से कुल 44,500 रुपए का अर्थदण्ड भी वसूला।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार