home page

सारण पुलिस ने 24 घंटे में 07 वारंटी सहित 21 आरोपितों को किया गिरफ्तार

 | 
सारण पुलिस ने 24 घंटे में 07 वारंटी सहित 21 आरोपितों को किया गिरफ्तार


सारण, 31 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई में अलग-अलग मामलों में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में सात वारंटी, छह शराब का सेवन करने वाले, चोरी में चार, बलात्कार में दो, हत्या के प्रयास में एक, और शराब कारोबार में एक आरोपित शामिल हैं। इसके अलावा अन्य मामलों में एक आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 596.8 लीटर शराब जिनमें 16.8 लीटर देशी एवं 580 लीटर स्प्रीट जब्त करने के साथ-साथ एक पिकअप, एक खोखा एवं एक पीतल का कलश बरामद किए हैं।

इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपहृताओं को भी बरामद किया है। यातायात सुरक्षा और अपराध रोकथाम को लेकर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के तहत 11 वाहनों से कुल 14000 रुपये अर्थदण्ड भी वसूला।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार